फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर के जैन श्रद्धालुओं का गिरनार में विशेष समागम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-गुजरात के जूनागढ़ स्थित पर्वत पर एकत्र होकर निर्वाण महोत्सव में हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। जेवर के जैन समाज के लोग रविवार को गुजरात के जूनागढ़ स्थित पवित्र गिरनार पर्वत पर परिक्रमा करने पहुंचे। जैन समाज के लिए यह पर्वत बेहद महत्व रखता है। यह यात्रा भगवान नेमिनाथ के निर्वाण महोत्सव में शामिल होने के लिए आयोजित की गई है।
विज्ञापन


जेवर के जैन यात्रा संघ के तत्वावधान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु 30 जून को गुजरात के जूनागढ़ स्थित गिरनार पर्वत पहुंचे। इस यात्रा का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष सचिन जैन ने किया। उन्होंने बताया कि गिरनार पर्वत पर जैन समाज के 22वें तीर्थकर भगवान नेमिनाथ ने मोक्ष प्राप्त किया था। इसके चलते यह स्थान जैन समाज के लोगों के लिए पवित्र माना जाता है। सचिन जैन ने बताया कि जेवर के सभी यात्रियों ने पूरे भक्ति-भाव से श्री गिरनारजी की यात्रा की। इस एक हफ्ते की धर्म यात्रा में श्रद्धालुओं ने गिरनार के साथ-साथ सोमनाथ, पालीताणा, शत्रुंजय तीर्थ, चैतन्य धाम और अहमदाबाद के अक्षरधाम जैसे महत्वपूर्ण स्थलों के भी दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने शांति और सद्भाव की कामना की। यात्रा में जेवर से बड़ी संख्या में यात्री शामिल हुए। इस दौरान सभी यात्रियों ने तप करके स्वयं को सिद्धशिला की ओर अग्रसर करने का प्रयास किया। यात्रा में सुरेंद्र जैन, मिथिलेश जैन, छिन्निका जैन, राम बाबू जैन, राम भरोसे जैन, प्रवीण जैन, पारस जैन, ऋषभ जैन, हर्ष जैन, रजत जैन, अनिरुद्ध जैन, अशोक जैन समेत अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें