ग्रेटर नोएडा। वायु प्रदूषण और धूल पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से ग्रेनो प्राधिकरण का विशेष स्वच्छता अभियान लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में शहर की प्रमुख सड़कों को धूल रहित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर सफाई और जल छिड़काव कराया गया। अभियान के तहत स्वास्थ्य, परियोजना एवं उद्यान विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार को हनुमान मंदिर से राइज पुलिस चौकी तक सहित विभिन्न मार्गों पर मैकेनिकल और मैनुअल सफाई अभियान चलाया। ब्यूरो