फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पल्ला गांव के सामने आरओबी का काम सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। नोएडा में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के आला अधिकारियों ने मंडल की कई परियोजनाओं का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी अजय चौहान के निर्देश पर एमडी सेतु निगम धर्मवीर सिंह व अन्य अधिकारियों ने ग्रेटर नोएडा में पल्ला गांव के पास बन रहे 6 लेन के रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। परियोजना में रेलवे लाइन के ऊपर का काम डीएफसीसीआईएल की तरफ से किया जा रहा है। दोनों तरफ की एप्रोच रोड का निर्माण सेतु निगम करवा रहा है। परियोजना से जुड़े इंजीनियरों ने एमडी को जानकारी दी कि सेतु निगम का काम 89 प्रतिशत पूरा हो गया है। समीक्षा में देरी पर एमडी ने नाराजगी जताई और काम सितंबर तक सुरक्षा व गुणवत्ता के साथ पूरे करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही गुणवत्ता निगरानी के लिए आईआईटी स्तर से अधिकृत लैब से परीक्षण करवाने के लिए कहा। अधिकारियों ने लुक्सर में 49वीं वाहिनी पीएसी के आवासीय व प्रशासनिक भवन के निर्माण का निरीक्षण किया। यहां पर काम 15 अक्टूबर तक पूरा होने की जानकारी दी गई। वहीं काम पूरा होने की तिथि 11 अगस्त तय हुई थी। देरी पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई और काम तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें