फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: परिषदीय विद्यालयों में औसत विद्यार्थियों के लिए लगेंगी विशेष कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
- विषयवार कमियां की जाएंगी दूर, अभिभावकों को भी दी जाएगी बच्चों के प्रगति की जानकारी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा।
परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर सुधारने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। अर्धवार्षिक परीक्षाओं से पहले पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों को चिह्नित कर उनके लिए विशेष कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इसके तहत विषयवार कमियों की पहचान कर अतिरिक्त अभ्यास कराया जाएगा, ताकि विद्यार्थी आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
जिले में 490 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में प्रथम सत्र की परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं। अब शिक्षकों को विद्यार्थियों के प्रदर्शन का आकलन कर कमजोर बच्चों की अलग सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। सूची के आधार पर यह पता लगाया जाएगा कि किन विद्यार्थियों को किस विषय में अधिक सहायता की जरूरत है। इसके बाद उनके सीखने के स्तर के अनुसार पढ़ाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

विशेष कक्षाओं में पाठ्यक्रम को दोबारा समझाने के साथ अभ्यास और अन्य शैक्षिक गतिविधियों पर जोर दिया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की विषय संबंधी समझ मजबूत करना और उनकी सीखने की क्षमता में सुधार लाना है।
परीक्षा परिणाम तैयार होने के बाद विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी। इसमें अभिभावकों को बच्चों की शैक्षिक उपलब्धियों और कमजोरियों की जानकारी दी जाएगी। इससे अभिभावक भी बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दे सकेंगे और शिक्षकों के साथ मिलकर उनकी प्रगति में सहयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन

बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि परीक्षा परिणाम के आधार पर विद्यार्थियों की शैक्षिक स्थिति का आकलन किया जाएगा। कमजोर बच्चों की पहचान कर उनकी कमियों को समय रहते दूर करने पर जोर दिया जा रहा है। विशेष कक्षाओं और अतिरिक्त अभ्यास के माध्यम से विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें