ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर खेले गए मैत्री मैच में स्पार्टन वॉरियर्स ने नोएडा एवरग्रीन स्टार्स को दो विकेट से मात दी। सुशील अग्रवाल मैन ऑफ द मैच रहे। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नोएडा एवरग्रीन स्टार्स ने टी-20 मुकाबले में सात विकेट पर 183 रन का स्कोर खड़ा किया। चेतन कन्नौजिया ने 39 रनों की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से अंकित गुप्ता और सुशील अग्रवाल ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य को हासिल करने उतरी स्पार्टन वॉरियर्स की टीम ने आठ विकेट पर 185 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की।