ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नॉलेज पार्क-3 स्थित आईआईएमटी कॉलेज समूह की ओर से शुक्रवार को ‘छात्र संसद इंडिया बॉर्डरलेस भारत कॉन्क्लेव’ का आयोजन होगा। इसमें देश और विदेश की नामचीन हस्तियां शामिल होंगी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, जिंदल स्टील एंड पावर के चेयरमैन नवीन जिंदल, अर्जेंटीना गणराज्य के भारत में राजदूत एचई मारियानो ए काउचिनो और देश के 37वें मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति केजी बालाकृष्णन उपस्थित रहेंगे। कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय विकास, नेतृत्व, वैश्विक दृष्टिकोण और ‘बॉर्डरलेस भारत’ की परिकल्पना से जोड़ना है। कार्यक्रम में समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श, प्रेरक संबोधन और संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों और प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्राप्त होगा।