नोएडा (संवाद)। सेक्टर-15 स्थित नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी में हर घर दस्तक-हर घर पुस्तक अभियान की शुरुआत की है। नोएडा लोक मंच के निर्देशन में संचालित इस अभियान में डिजिटल युग में घटती पढ़ने की आदत को देखते हुए पुस्तकालय प्रबंधन ने दो चल पुस्तकालय वाहनों की व्यवस्था की है। यह वाहन हर सप्ताह विभिन्न सेक्टरों, आरडब्ल्यूए, विद्यालयों और झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में पहुंचकर पुस्तक सेवा देंगे। अभियान का नारा डॉ. रामशरण गौड़ ने दिया है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस ज्ञान-यज्ञ में सहभागी बनें और हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।