ग्रेटर नोएडा (संवाद)। अपनी मांगों को लेकर किसान संगठनों द्वारा ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण कार्यालय के समक्ष बुलाई गई महापंचायत में समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के नेतृत्व में शामिल हुए और किसानों की मांगों का समर्थन किया। सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि सरकार आज अन्नदाता पर अत्याचार करते हुए उनके साथ अपराधियों जैसा बर्ताव कर रही है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान, जगवीर नंबरदार, सुनीता यादव, शशि यादव, उपदेश नागर, कुलदीप भाटी, अनूप तिवारी, प्रशांत भाटी, मोहित यादव, वकील सिद्दकी, मोहित नागर, अशोक भाटी, पवन भाटी आदि मौजूद रहे।