फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली वोट चोरी विरोधी पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को वोट चोरी के विरोध में पदयात्रा निकाली। जिला प्रवक्ता विनोद लोहिया और जिला उपाध्यक्ष विक्रम टाइगर के नेतृत्व में पदयात्रा सेक्टर-150 के गोलचक्कर से शुरू होकर शहीद भगत सिंह पार्क में समाप्त हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने संविधान के प्रति लोगों को जागरूक करने और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया। उन्होंने छात्रों के हितों, सामाजिक न्याय और पूंजीपतियों के बढ़ते प्रभाव को लेकर भी चिंता जताई। जिलाध्यक्ष इंद्र प्रधान ने 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प दोहराया। पदयात्रा में सुधीर भाटी, सीपी सोलंकी, अजय चौधरी, गजेंद्र, कपिल ननका और मेहंदी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। ब्यूरो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें