नोएडा। समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर ने रविवार को सेक्टर-53 स्थित कैंप कार्यालय पर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की 58वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर महासचिव विकास यादव ने किया। विकास यादव ने कहा कि लोहिया ने पूरा जीवन गरीब, शोषित और पिछड़ों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित कर दिया। उनके सिद्धांतों पर चलकर ही सच्चे अर्थों में समतामूलक समाज की स्थापना संभव है। इस मौके पर वरिष्ठ समाजवादी नेता जयवीर बाबा, वीरपाल प्रधान, मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव, लोकेश यादव, राणा मुखर्जी और सोनू त्यागी ने उनके आदर्शों को याद किया। इस मौके पर श्रद्धांजलि सभा में मोहित यादव, रणधीर चौधरी, कृपा शंकर यादव, नीरज चौटाला, विपिन चौहान, कमल गौतम, सिकंदर पासवान समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।