फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एसआईआर के मुद्दे पर सपा की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


नोएडा। समाजवादी पार्टी ने सेक्टर-51 स्थित होशियारपुर के बारात घर में डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उनको नमन किया। इसके बाद सपा नोएडा महानगर ने एसआईआर को लेकर बैठक शुरू की। जहां प्रदेश सचिव रमेश प्रजापति ने मौजूद बीएलए से उनकी रिपोर्ट ली, साथ ही उनकी समस्याओं को भी जानने का प्रयास किया। महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता ने सभी नेता और कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों पर पूरी मेहनत के साथ एसआईआर प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्रेरित किया और कोई भी समस्या होने पर तुरंत अवगत कराने के लिए कहा। बैठक का संचालन महानगर महासचिव विकास यादव के द्वारा किया गया। वीर सिंह यादव ,सुनील चौधरी ,रेशपाल अवाना महेंद्र यादव ,राकेश यादव, प्रधान भरत यादव, बबलू चौहान, मोहम्मद नौशाद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें