फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिल्डर प्रबंधन से पार्कों को देर रात तक खुले रहने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी-1 टाउनशिप के लोगों ने पार्क बंद करने के समय बदलाव की मांग को लेकर शनिवार को बिल्डर प्रबंधन के साथ बैठक की। निवासियों ने बिल्डर प्रबंधन को ज्ञापन भी सौंपा। लोगों का कहना है कि बिल्डर की ओर से शाम होते ही पार्क को बंद कर दिया जाता है। जबकि यहां पर निवासियों को टहलने के लिए अन्य कोई स्थान नहीं हैं।
विज्ञापन


निवासी अमरजीत सिंह, ज्ञानेश, अनीता प्रजापति ने बताया, गौड़ सिटी 1 टाउनशिप के अंदर कई सोसाइटी में करीब 40 हजार से अधिक की जनसंख्या रहती है। सोसाइटियों में रहने वाले लोगों के लिए राधा कृष्ण पार्क, दादा-दादी पार्क और लेक व्यू पार्क बनाया गया है। निवासी सुबह-शाम पार्क में टहलने के लिए आते है। लेकिन सर्दियां शुरू होने से अब तीनों पार्कों को शाम 7:30 बजे के बाद बंद किया जा रहा है। इससे लोगों को शाम के समय टहलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि सभी लोग अपने कार्यों से 8 बजे तक घर आते हैं। वहीं, खाने पीने व अन्य कार्य खत्म करने में उन्हें 9 बज जाते हैं। उसके बाद ही पार्क में टहलने के लिए जाते हैं। लेकिन पार्क बंद होने से निवासी सड़क पर टहलने के लिए मजबूर हैं। वाहनों का आवागमन होने से किसी अनहोनी का डर लगा रहता है। इसके समाधान के लिए टाउनशिप की विभिन्न सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने शनिवार को गौड़ बिल्डर प्रबंधन के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने पार्क के समय को बदलने के मुद्दे को उठाया और उनके समय को सुबह 5 से रात 11 बजे तक करने की मांग की गई। साथ ही इस मामले पर निर्णय लेने के बिल्डर प्रबंधन को मंगलवार तक का समय दिया गया। वहीं, गौड़ सिटी वन टाउनशिप के मेंटेनेंस इंचार्ज सचिन राजपूत ने बताया कि बैठक में लोगों की मांगों को ध्यान में रखा जाएगा। अभी इस मामले पर निर्णय लिया जाएगा। निवासियों से मंगलवार तक का समय मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें