ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी (सपा) ने बुधवार को मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में फर्जी वोट बनवाए जाने की शिकायत की। जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी अजीत कुमार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को भी शिकायती पत्र भेजा। इंदर प्रधान ने बताया कि भाजपा के एमएलसी दिनेश गोयल ने खुद बड़ी संख्या में फार्म जमा करने की बात कही थी। सपा का कहना है कि भारतीय निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार कोई व्यक्ति दूसरे के फार्म जमा नहीं कर सकता। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भाटी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। ब्यूरो