फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मिलावट पर कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों पर अब शिकंजा कसा जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की बैठक में बुधवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सघन सैंपलिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिलावट मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने खाद्य प्रतिष्ठानों, रेस्तरां, ढाबों, स्कूलों और कैंटीनों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। खाद्य पदार्थों के सुदृढ़ीकरण और इस्तेमाल किए गए खाद्य तेल के उचित निस्तारण के प्रति लोगों को जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में औषधि निरीक्षक ने जिले में दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें