ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने और विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर विरोध जताने जा रहे सपा नेता मोहित नागर समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सपा नेता जिम्स के स्वास्थ्यकर्मियों पर हुए कथित लाठीचार्ज और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करना चाहते थे। इसके साथ ही वे मुख्यमंत्री के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराने की तैयारी में थे। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों को पहले से इसकी सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पुलिस ने मोजरबियर गोलचक्कर पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इस दौरान पुलिस और सपाइयों के बीच तीखी नोकझोंक हुई तथा कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ब्यूरो