फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के छोटे भाई की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी/ग्रेटर नोएडा। दादरी के लुहारली गांव के नजदीक समाजवादी पार्टी के नेता महेश भाटी के छोटे भाई दिनेश भाटी की रविवार देर शाम बाइक सवार तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। हालांकि, उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वारदात के बाद हत्या आरोपी बेखौफ मौके से फरार हो गए। पुलिस मौका मुआयना व परिजनों से पूछताछ कर वारदात की पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि दिनेश हिस्ट्रीशीटर था। उस पर 18 मामले दर्ज थे।
विज्ञापन

लुहारली गांव निवासी महेश भाटी ने बताया कि छोटा भाई दिनेश जीटी रोड पर स्थित अपनी नर्सरी से पोलो कार में घर लौट रहा था। गांव के नजदीक पहुंचा तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने हाथ देकर उसे रोक लिया। दिनेश के रुकने के साथ ही बदमाशों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। इसके बाद बदमाश गांव की ओर भाग गए। महेश ने बताया कि नवंबर 2018 में उनके बेटे व ग्रेनो प्राधिकरण में सुपरवाइजर मोहित की भी ग्रेटर नोएडा से लुहारली आने के दौरान रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में उनका भाई उमेश भाटी गवाह था, लेकिन छह माह पहले उसकी भी सड़क हादसे में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार ने उमेश की हत्या करने और इसे हादसा दिखाने का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। दोनों हत्याओं की जांच के लिए उन्होंने केंद्र सरकार से सीबीआई जांच की मांग की थी। केंद्र सरकार ने यूपी के अधिकारियों को जांच के लिए कहा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब वह दिनेश की हत्या का मामला दर्ज नहीं कराएंगे, क्योंकि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करेगी।
प्रधानी चुनावी से शुरू हुई थी रंजिश, भाजपा नेता का रिश्तेदार हुआ था गिरफ्तार
मोहित की हत्या में पुलिस ने आरोपी पुनीत को गिरफ्तार किया गया था। तत्कालीन एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया था कि प्रधानी के चुनाव में पुनीत के चाचा प्रत्याशी थे। जबकि मोहित व उसके परिवार के लोग दूसरे प्रत्याशी का समर्थन कर रहे थे। इससे दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। पुनीत भाजपा के वरिष्ठ नेता का रिश्तेदार बताया गया था। अब हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में पुनीत का भाई चुनाव लड़ा और जीत गया। वहीं, महेश का आरोप है कि चुनाव प्रचार के दौरान पुनीत गांव में जेल से फोन करता था। इसकी पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली पुलिस ने जानकारी दी है कि दिनेश हिस्ट्रीशीटर था। आरोपी गांव की ओर से आए थे और वारदात के बाद वापस उधर ही लौट गए। दिनेश पर लूट, गैंगस्टर एक्ट, दुष्कर्म आदि के 18 केस दर्ज थे। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

- विशाल पांडे, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें