संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने बुधवार को अपने कार्यालय पर थाना कोतवाली खलीलाबाद, दुधारा, धनघटा व महुली के बीट व्यवस्था की समीक्षा की।
उन्होंने बीट अधिकारियों के बीट बुक का अवलोकन कर उसमें अंकित सूचनाओं, शिकायतों एवं निराकरण की स्थिति का हाल जाना। निरीक्षण के दौरान एसपी ने कोतवाली खलीलाबाद के बीट अधिकारी हेड कांस्टेबल रामरतन, कांस्टेबल प्रदीप पटेल, थाना दुधारा के बीट अधिकारी कांस्टेबल अर्जुन प्रसाद, थाना धनघटा के बीट अधिकारी कांस्टेबल अनिल कुमार साहनी, विनय सिंह और थाना महुली के बीट अधिकारी हेड कांस्टेबल मिथिलेश्वर चौधरी के बीट बुक का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।