नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय की छात्रा सौम्या साहू भारत वाइयूवीएआई हैकथॉन के प्रोजेक्ट पहला ग्रैड मेंटर लाइन में गोल्ड टियर विनर बनीं। इसका आयोजन एआई इम्पैक्ट समिट में हुआ था। बीएससी न्यूरोसाइंसेस की छात्रा को इस इस उपलब्धि पर सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस और लेटर ऑफ कमेंडेशन से भी सम्मानित किया गया। सौम्या का प्रोजेक्ट एक व्हाट्सएप आधारित प्लेटफॉर्म है, जिसे पहली पीढ़ी के विद्यार्थियों की मदद के लिए तैयार किया गया है। यह प्लेटफॉर्म छात्रों को ऐसे नियर पीयर मेंटर्स से जोड़ता है, जो उन्हें कॉलेज प्रवेश, करियर चयन और भविष्य की दिशा तय करने में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डॉ. बलविंदर शुक्ला ने सौम्या को बधाई दी। ब्यूरो