फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सॉरी मां इस जन्म में तेरा हो नहीं पाया...

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। सॉरी मां इस जन्म में तेरा हो नहीं पाया... यह मैसेज भेजा था शिव वाटिका कॉलोनी में ट्रेन से कटकर जान देने वाले किशोर आकाश शर्मा (17) ने। परिजनों के साथ ही आकाश ने अपने दोस्तों को भी मैसेज भेजने के बाद शनिवार रात जान दे दी।
विज्ञापन


आकाश के दोस्तों ने बताया कि उसने रात करीब सवा तीन बजे मैसेज भेजना शुरू किए। मैसेज में आकाश ने दोस्तों के लिए लिखा कि बाय मां का ध्यान रखना तू। उस समय किसी दोस्त ने ध्यान नहीं दिया। आकाश के पिता नवनीत शर्मा उर्फ नीटू दिल्ली चांदनी चौक में साड़ी की दुकान पर काम करते हैं। नवनीत शर्मा के दो बेटे थे। वह मूल रूप से बागपत के रहने वाले हैं। आकाश की मौत के बाद वह शव बागपत अपने मूल निवास ले गए। बागपत में उन्होंने अंतिम संस्कार किया।
एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि ट्रेन डीजल इंजन 49278 के लोको पायलट द्वारा बताया गया कि लोनी से शाहदरा की तरफ जाते समय एक युवक अचानक लाइन पर आ गया। जिस कारण ट्रेन से कटकर उसकी मृत्यु हो गई है। आकाश घर से रात के समय ही बिना बताए निकल गया था। इस मामले में परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन





प्रेम प्रसंग की बात आ रही सामने

आकाश के घर के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि मौत के सही कारण का पता नहीं है। कुछ लोगों ने बताया कि वह किसी लड़की से प्रेम करता था। लड़की से वह शादी करना चाहता था। उस लड़की का कहीं और रिश्ता हो गया। इसके चलते वह दुखी रहता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें