मोदीनगर। एक निर्माणाधीन मकान में खड़े युवक का कार्बाइन के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल 41 सेकंड के वीडियो में युवक कार्बाइन हाथ मेें लेकर उससे कुछ छेड़छाड़ करता है। इसके बाद वह कार्बाइन कुर्सी पर बैठे एक अन्य युवक को दे देता है। युवक कार्बाइन को खाली कुर्सी पर रखकर हाथ से कुछ पुड़िया मिक्स करने लगता है। वीडियो हापुड़ मार्ग स्थित एक गांव का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कार्बाइन हत्या के मामले में वादी के सरकारी गनर का है, जो सादे वस्त्रों में वहां मौजूद है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।