फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोनिया अख्तर ने महिला आयोग को दिए साक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिया अख्तर ने दिल्ली महिला आयोग को दिए साक्ष्य
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। सोनिया अख्तर ने दिल्ली महिला आयोग के सामने पेश होकर सौरभ तिवारी से निकाह आदि से संबंधित साक्ष्य पेश किए। सोनिया के वकील डॉ. एपी सिंह का कहना है कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश के बाद पहले सोनिया का मामला राष्ट्रीय महिला आयोग, फिर उत्तर प्रदेश महिला आयोग से दिल्ली महिला आयोग में पहुंच गया है। सोनिया दिल्ली में रह रही है। इस वजह से मामले की सुनवाई के लिए दिल्ली महिला आयोग ने सोमवार को सोनिया को बुलाया था। सोनिया ने दिल्ली महिला आयोग के सामने पेश होकर अपनी शिकायत से संबंधित साक्ष्य पेश कर दिए हैं। आयोग ने इस मामले में दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन


-

सीमा हैदर पर फिल्म की शूटिंग शुरू
ग्रेटर नोएडा। सीमा हैदर को लेकर बन रही फिल्म कराची टू नोएडा फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। प्रोड्यूसर अमित जानी ने बताया कि फिल्म के 30 सीन की शूटिंग सोनीपत, नोएडा और दिल्ली में होगी। फिलहाल सोनीपत में शूटिंग का शुभारंभ किया गया। फिल्म में गुलाम हैदर का किरदार बॉलीवुड कलाकार अहसान खान निभा रहे हैं। इसके अलावा दीपराज राणा, रोहित चौधरी, फरहीन फलक, आदित्य राघव, महंत बिजेंद्र नाथ और मनोज बख्शी भी अलग-अलग किरदार निभा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें