फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में गाड़ी से कुचलकर मां-बेटे की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। रंजिश में बोलेरो गाड़ी से कुचलकर मां-बेटे की हत्या करने का मामला सामने आरोप है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 10 नामजद लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पचगांवा गांव के पीड़ित अजरुदीन ने बताया कि 11 दिसंबर को करीब 12 बजे आरोपियों के साथ आपस में कहासुनी हो गई थी। जिस पर आरोपियों ने शाम तक अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। पीड़ित का आरोप है कि कहासुनी के बाद आरोपियों ने तावडू-पचगांवा मोड़ पर एक मीटिंग की। आरोप है कि शाम करीब 3:30 बजे पीड़ित घर से अपने भाई साबिर व मां इस्लामी को बाइक पर लेकर तावडू किसी काम से जा रहा था।
तावडू-पचगांवा रोड पर बलगार क्रशर मशीन के करीब वह शौच करने के लिए ठहर गया। पीड़ित के मुताबिक सब वह शौच के लिए गया तो उसी दौरान आरोपी बोलेरो गाड़ी में तावडू की ओर से आए और बाइक के पास खड़े उसके भाई साबिर व मॉ इसलामी पर गाड़ी चढ़ा दी। जिनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी साजिद, इमरान, दाउद, आरिफ, हजला, मुबारिक, बिलाल, रत्ती, अम्मार व रशीदा के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें