कैंब्रिज अंडर-11 इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट के दोनों वर्ग में हासिल की जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-27 स्थित कैंब्रिज स्कूल के जूनियर विंग में आयोजित कैंब्रिज अंडर-11 इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले शुक्रवार को आयोजित हुए। बालक और बालिका वर्ग में समरविले में प्रतिद्वंदी टीम को कहरा दिया। बालक वर्ग के फाइनल में समरविले स्कूल नोएडा ने समरविले स्कूल, ग्रेनो को पूरी 4–0 से हरा दिया। वहीं गर्ल्स फाइनल में कैंब्रिज स्कूल, नोएडा और समरविले स्कूल, नोएडा के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। निर्धारित समय तक मैच गोलरहित रहा। पेनल्टी शूटआउट में समरविले ने 4–3 से जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की। दोनों श्रेणियों में संस्कृति स्कूल, चाणक्यपुरी तीसरे स्थान पर रहा। समापन समारोह में शाजी प्रभाकरन, हेडमिस्ट्रेस अंशु वर्मा, साई स्पोर्ट्स मैनेजर दिगंबर सिंह अत्री और साई स्पोर्ट्स एग्जिक्यूटिव कुषांक रुस्तगी समेत अन्य मौजूद रहे।