रबूपुरा/यमुना सिटी (संवाद)। रबूपुरा में एक विवाहिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित पिता ने बताया कि बेटी की शादी फरवरी 2024 में हुई थी। शादी में टाटा पंच कार, नकद 11 लाख और सोने के कुछ जेवर दिए गए थे। इसके बाद भी ससुराल पक्ष की ओर से स्कॉर्पियो कार और 21 लाख मांगे जा रहे थे। उन्होंने ससुराल पक्ष को पांच लाख रुपये दिए, तब भी उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। 26 नवंबर को बेटी के साथ मारपीट की गई जिससे वह बेहोश हो गई। पिता ने बेटी को जेवर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, बाद में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए नोएडा के जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में पति, सास, ससुर और अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।