फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सिपाही भर्ती की परीक्षा दे रहा सॉल्वर और अभ्यर्थी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही भर्ती की परीक्षा दे रहा सॉल्वर और अभ्यर्थी गिरफ्तार
विज्ञापन


- बाॅयोमेट्रिक सत्यापन के बाद सेक्टर-71 के ग्लोबल स्कूल में पकड़ा गया आरोपी, 5 लाख में हुआ था सौदा

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले सॉल्वर और अभ्यर्थी को कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाॅयोमेट्रिक सत्यापन के दौरान सॉल्वर बुलंदशहर निवासी बादल चौधरी (19) को सेक्टर-71 के ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल से दूसरी पाली में दबोच लिया गया। वहीं मूल अभ्यर्थी बुलंदशहर निवासी हरीश पाल अत्री (25) को परीक्षा केंद्र के बाहर से गिरफ्तार किया गया। मूल अभ्यर्थी की जगह पर 5 लाख रुपये लेकर सॉल्वर पेपर देने के लिए आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रविवार को नोएडा के कई परीक्षा केंद्र पर यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती के लिए परीक्षा चल रही थी। सेक्टर-71 स्थित ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल में भी परीक्षार्थी पेपर दे रहे थे। एक परीक्षार्थी की कम उम्र होने पर परीक्षक को संदेह हुआ बाद में बायोमेट्रिक मिलान के बाद बादल चौधरी को दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी बादल ने बताया कि उसकी हरीश के भाई आकाश से दोस्ती थी। आकाश ने ही अपने भाई की जगह पर परीक्षा में बैठाने के लिए तैयार किया था। आकाश के भाई ने 5 लाख देने की बात कही थी। लालच में आकर बादल तैयार हो गया। परीक्षा से पहले आकाश ने 6 फरवरी को ई-वॉलेट से 20 हजार रुपये एडवांस दिए। इसके बाद 18 फरवरी को 99999 रुपये भी यूपीआई से ट्रांसफर किए। बाकी रकम परीक्षा खत्म होने के बाद मिलनी थी। तीनों ने मिलकर फोटो लगाकर फर्जी आधार कार्ड तैयार किया था। हरीश ही बादल को लेकर यहां परीक्षा दिलाने के लिए आया था। बादल पढ़ने में अच्छा है। हरीश को यह विश्वास था कि वह सॉल्वर बनकर परीक्षा देगा तो पेपर निकल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र के बाहर मिला अभ्यर्थी

बॉयोमेट्रिक मिलान में बादल पर संदेह होने पर परीक्षा केंद्र में तैनात अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब बादल से पूछताछ की तब मूल अभ्यर्थी हरीश पाल के बारे में कुछ जानकारी दी। इसके बाद जब पुलिस की टीम ने हरीश की तलाश शुरू की तब वह परीक्षा केंद्र के बाहर ही मिल गया। इसके बाद उसे भी पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें