फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एकल नृत्य और इंद्रधनुष प्रस्तुति से मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। भारतीय पर्व आयोजन समिति ग्रेनो की ओर से आयोजित भारतीय नववर्ष स्वागत उत्सव ‘उमंग 2083’ के तीसरे दिन भी सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित श्री सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। समिति के अध्यक्ष प्रणीत भाटी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में एकल नृत्य प्रतियोगिता और इंद्रधनुष प्रस्तुति शामिल रही। प्रतिभागियों ने अपनी कला, रचनात्मकता और सांस्कृतिक विविधता का शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। उन्होंने कहा कि ‘उमंग 2083’ का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नववर्ष के उत्साह को जन-जन तक पहुंचाना है। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हासिल करने वाले विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का रविवार को समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें