फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शहीद की बेटी को आशीर्वाद देने पहुंचे जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। डाबरा गांव के शहीद सुरेश सिंह भा़टी की बेटी मुस्कान की शादी में आर्मी के जवान आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे। शादी की रस्म पूरी होने तक जवान कार्यक्रम में रहे।ग्रेटर नोएडा के डाबरा गांव निवासी सुरेश सिंह भाटी 2006 में कश्मीर में आंतकवादियों का मुकाबला करने के दौरान शहीद हो गए थे। उनकी बेटी मुस्कान भाटी की शादी 25 नवंबर को ग्रेटर नोएडा के कासना निवासी विजय चपराना के साथ हुई। शादी का कार्यक्रम डाबरा गांव में संपन्न हुआ। शहीद की बेटी की शादी के कार्यक्रम में बटालियन के करीब 50 जवान पहुंचे। । जवानों ने बेटी को विदाई के साथ ही आशीर्वाद देकर विदा किया। कार्यक्रम संपन्न होने तक जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें