फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चौक पर लगा सोलर सीसीटीवी कैमरा चोरी

Sun, 21 Sep 2025 12:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। जेएमआईटी चौक पर लगाया गया सीसीटीवी सोलर कैमरा चोरों ने चुरा लिया है। मौके पर अब केवल सीसीटीवी कैमरे की सोलर प्लेट ही लगी रह गई है। समाजसेवी साहिल राव ने बताया कि शिवरात्रि के दौरान तत्कालीन एसएचओ नरेंद्र राणा ने आठ मुख्य चौक पर सीसीटीवी सोलर कैमरे लगवाए थे। जैसे ही उनका यहां से तबादला हुआ तो चोरों कैमरों को ही चुराना शुरू कर दिया है। उनके खेतों के पास जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज चौक पर लगवाए गए सीसीटीवी कैमरे से शहर में आने जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा सकती थी, लेकिन अब कैमरा गायब है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें