-खेल निदेशालय व उत्तर प्रदेश शासन ने 1.41 करोड़ रुपये का बजट किया था पास
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। जिला खेल कार्यालय गौतमबुद्ध नगर के मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (यूपी सिडको) के द्वारा मिट्टी भराव का कार्य शुरू कर दिया गया।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि जिले में एथलीटों को दौड़ने व खेलने के लिए अच्छा मैदान मिले सके। खेल निदेशालय व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 1.41 करोड़ रुपये का बजट पास कर दिया गया था, जिससे ये कार्य कराए जा रहे है। यह कार्य खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास और दौड़ने के लिए उपयुक्त मैदान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जिले में एक मानक स्तर के आउटडोर मैदान की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। उन्होंने बताया कि मिट्टी भराव का कार्य पूरा होने के बाद मैदान को समतल किया जाएगा। फिर घास लगाने का कार्य शुरू होगा और इंटरलॉकिंग का कार्य भी साथ-साथ किया जाएगा। इससे विशेषकर एथलेटिक्स और आउटडोर खेलों से जुड़े खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा।