बांदा। मेरी माटी मेरा देश थीम पर छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाई। रंगोली देख महाविद्यालय गुरुजनों ने छात्राओं को शाबासी दी। रंगोली के माध्यम से छात्राओं ने माटी संग्रह को लेकर संदेश भी दिया।
आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर दीपाली गुप्ता के निर्देशन में रंगोली प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने चार समूह बना कर मेरी माटी मेरा देश थीम पर विभिन्न रंगोली तैयार कीं। रंगोली बनाने वालीं छात्राओं में स्वाती यादव, शिवानी, सीता सोनी, मधु कुमारी, विद्या, मधु कुशवाहा आकांक्षा, कोमल गुप्ता, आकांक्षा गुप्ता, सादिया खातून, अर्चना पाल प्रतीक्षा गुप्ता, शबीना, रेखा देवी थीं। रंगोली प्रतियोगिता के निर्णायक रहे डाॅ. विनय कुमार पटेल, डाॅ. वीरेंद्र प्रताप चौरसिया, रंगोली प्रतियोगिता का संयोजन डाॅ. सबीहा रहमानी, डाॅ. सपना सिंह, डाॅ. नीतू सिंह ने किया।