फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: केरल एसोसिएशन ने ओणम उत्सव आयोजित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। केरल एसोसिएशन ग्रेनो की ओर से सोमवार को ओणम उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें केरल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने केरल की भाषा मलयालम बोलकर सभी का स्वागत किया। इस दौरान केरल की परंपराओं और रीति-रिवाजों को प्रदर्शित करते हुए मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। राज्य की पाक कला की विशेषज्ञता को दर्शाते हुए एक शानदार पारंपरिक ओणम दोपहर का भोजन भी परोसा गया। मेधा रूपम ने अपने भाषण की शुरुआत एक मधुर प्रार्थना गीत से की। उन्होंने मंच से बताया कि उनका लंबा समय केरल में बीता है। अदिति बासु रॉय ने सांस्कृतिक विविधता के संरक्षण के महत्व पर ज़ोर दिया और सभी से एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना के अनुरूप अपनी मातृभाषा और विशिष्ट संस्कृति का अभ्यास और प्रचार करने का अनुरोध किया। इस मौके पर के अल्फोंस, निवेदिता हरन आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें