फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महर्षि यूनिवर्सिटी के सोहेल ने कराटे चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
-अखिल भारतीय अंतर-क्षेत्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-110 स्थित महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ़ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के छात्र एमडी सोहेल ने कराटे में 5वीं उत्तर भारत जोन कराटे चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 7 नवंबर को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित हुई, जहां सोहेल ने -50 किग्रा पुरुष कुमिते वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सोहेल की इस जीत के साथ उनका चयन अखिल भारतीय अंतर-क्षेत्रीय कराटे चैम्पियनशिप 2025 के लिए हो गया है।
विज्ञापन

पूरे वर्ष सोहेल ने एक के बाद एक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। इसी साल 11 जनवरी को दिल्ली राज्य कराटे चैंपियनशिप में उन्होंने दो वर्गों, पुरुष कैडेट जूनियर (अंडर-21) और सीनियर -50 किग्रा में गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद अप्रैल में कराटे चैंपियनशिप में प्रभावी प्रदर्शन, अगस्त में इंडिपेंडेंस कप में योग्यता का प्रमाण पत्र और अगस्त में ही एनसीआर एसएसकेएफआई कप में सिल्वर मेडल हासिल किया। अक्टूबर में ओकिनावा गोल्ड कप में भी उन्होंने सिल्वर मेडल जीतकर परचम लहराया। सोहेल की उपलब्धि से महर्षि यूनिवर्सिटी में खुशी का माहौल है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि सोहेल ने संस्थान का मान बढ़ाया है और उनका चयन इंटर-जोनल चैंपियनशिप के लिए प्रेरणादायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें