नोएडा। सेक्टर-62 में जिम से लौट रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर का आईफोन बदमाश छीनकर भाग गए। पीड़ित प्रिंस शर्मा ने बताया कि रोज की तरह बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे जिम से लौटते समय फोन पर बात कर रहे थे। स्नेह कुंज अपार्टमेंट के पास दो बाइक सवार तीन युवकों ने आईफोन छीन लिया। थाना प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो