फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पड़ोसी युवती पर गहने चोरी करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। डेरीन खूबन गांव में एक व्यक्ति ने पड़ोस की युवती पर गहने चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। गांव के रहने वाले हसन ने बताया कि युवती अक्सर पत्नी से मिलने आती थी। कुछ दिन पहले घर से करीब पांच लाख रुपये के सोने और चांदी के गहने चोरी हो गए थे। परिवार का कहना है कि युवती के अलावा किसी भी दूसरे बाहरी शख्स का आना-जाना नहीं था। कोतवाली प्रभारी मनोज चौहान ने बताया कि परिवार की शिकायत ले ली गई है। युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें