फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीसरे दिन भी पानी को तरसे सोसाइटी निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रेनो वेस्ट की पंचशील हायनिश सोसाइटी में का हाल, प्राधिकरण ने आपूर्ति चालू होने का किया दावा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की पंचशील हायनिश सोसाइटी में शनिवार को भी पानी की किल्लत बरकरार रही। परेशान निवासी टैंकर पर निर्भर रहे। लगातार तीसरे दिन निवासी बाल्टी और मटके से फ्लैट तक पानी ढोने को मजबूर रहे। वहीं प्राधिकरण ने शुक्रवार देर रात पानी की आपूर्ति शुरू होने का दावा किया है। वहीं निवासियों ने पानी की आपूर्ति शुरू नहीं होने की बात कही है।



निवासियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह प्राधिकरण के बोरवेल की मोटर खराब होने के कारण सोसाइटी में पानी की आपूर्ति बंद हो गई थी। दो दिन बाद प्राधिकरण ने मोटर को ठीक कराने का काम शुरू किया, लेकिन फिर भी सोसाइटी में पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। शुक्रवार रात करीब 2:30 बजे से तड़के 5 बजे के बीच कुछ टावरों में पानी पहुंचा, लेकिन सुबह फिर वहीं स्थिति रही। निवासियों ने बताया कि शनिवार की सुबह भी पानी नहीं मिला। बिल्डर की तरफ से टैंकर मंगवाए गए।
विज्ञापन

लगातार तीसरे दिन भी पानी नहीं मिलने से निवासी परेशान है। आरोप है कि बिल्डर के साथ-साथ प्राधिकरण भी समस्याओं का समाधान नहीं कर रहा है। बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है। उसी पानी से बाथरुम, रसाेई और पीने में प्रयोग किया जा रहा है। टैंकर मंगवाए जा रहे है, लेकिन उससे पानी 24 मंजिला फ्लैट तक ले जाना मुश्किल हो रहा है।




प्राधिकरण का दावा मोटर ठीक, बिल्डर के स्तर पर है फॉल्ट

प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार रात में मोटर ठीक होने के बाद सोसाइटी में पानी की आपूर्ति बहाल कर दी गई। करीब 5 लाख लीटर पानी भी दिया गया, लेकिन सोसाइटी के अंदर फॉल्ट होने से पानी नहीं पहुंच रहा है। प्राधिकरण की तरफ से आपूर्ति शुरू है। अंडरग्राउंड टैंक में 80 प्रतिशत पानी है। पानी की किल्लत को देखकर सोसाइटी में टैंकर भी भेजे जा रहे हैं। बिल्डर को भी जल्द फॉल्ट ठीक करने को बोला गया हैं।
विज्ञापन

सोसाइटी की पाइपलाइन में है फाल्ट

प्राधिकरण की तरफ से पानी की आपूर्ति चालू है, लेकिन सोसाइटी के अंदर की पाइपलाइन में फाल्ट है। प्राधिकरण के साथ मेंटेनेंस टीम फाल्ट तलाश रही है। जल्द ही पाइपलाइन को ठीक कर टावरों में पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। तब तक टैंकर से पानी उपलब्ध कराया जा रहा हैं। हालांकि रात में सभी टावरों में पानी पहुंचा था, लेकिन सुबह आपूर्ति बंद हो गई। अंडर ग्राउंड टैंक पानी से भरा हुआ है। - सचिन, मेंटेनेंस मैनेजर, पंचशील हायनिश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें