फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मरी हुई मछलियों और गंदगी से सोसाइटी निवासी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मरी हुई मछलियों और गंदगी से सोसाइटी निवासी परेशान
विज्ञापन

झील से दुर्गंध उठने के बाद लोगों ने किया विरोध, प्रबंधन ने कराई सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। गौड़ यमुना सिटी की झील की लंबे समय से सफाई न किए जाने के कारण निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गंदगी और देखरेख के अभाव में झील की मछलियां मर गई थीं, झील से दुर्गंध उठने के बाद लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।



सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि कई बार झील का पानी बदला भी गया लेकिन यह कार्य सही तरीके से नहीं किया गया। इसके चलते अधिकांश पानी गंदा ही बना रहा और झील में कचरा व गंदगी जमा होती गई। लोगों ने मेंटेनेंस विभाग को कई बार शिकायतें भेजीं और ई-मेल के माध्यम से भी समस्या से अवगत कराया लेकिन लंबे समय तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। मेंटेनेंस विभाग की लापरवाही के कारण ही झील की स्थिति बदतर हुई और मछलियों की मौत हुई। यदि समय रहते उचित देखभाल और सफाई की व्यवस्था की गई होती तो यह स्थिति पैदा नहीं होती। लगातार शिकायतों के बाद अब झील की सफाई और रखरखाव को लेकर कार्रवाई शुरू की गई है, जिससे निवासियों ने राहत की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

कोट्स
- लंबे समय से झील में मछलियां मरी हुई थीं। इस वजह से झील के आसपास काफी दुर्गंध रहती थी। वहां से निकलना भी मुश्किल हो रहा था। -श्रवण कुमार, गौड़ यमुना सिटी
- साफ-सफाई न होने के कारण तालाब में काफी गंदगी फैल गई थी, जिसके चलते तालाब का पानी दूषित हुआ और मछलियां मर गईं। -जयदीप शर्मा, गौड़ यमुना सिटी
- शिकायत करने के बाद सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम ने शिकायतों पर सुनवाई की और तालाब से मरी हुईं मछलियों का बाहर निकाला है। -श्रीपाल श्रीवास्तव, गौड़ यमुना सिटी
विज्ञापन

- आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। जब तक निवासी एकजुट होकर शिकायत नहीं करते तब तक सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम कोई ठोस कदम नहीं उठाती। -आशुतोष पाठक, गौड़ यमुना सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें