फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सोसाइटी निवासियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है -सेक्टर-78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-2 सोसाइटी का मामला, पुलिस से की शिकायत
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-2 सोसाइटी निवासियों ने शनिवार को बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान निवासियों ने एकजुट होकर नारेबाजी की और सोसाइटी के अंदर मूलभूत सुविधाओं की मांग की। बिल्डर पर कई आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करने के लिए शिकायत दी है।

प्रदर्शन के दौरान निवासियों ने बताया, सोसाइटी में साल 2016 से खरीदारों ने रहना शुरू किया था। 12 टावरों में 900 से अधिक परिवार रहते हैं। प्राधिकरण की ओर से ओसी-सीसी जारी कर 11 टावरों का वापस ले लिया गया। रजिस्ट्री भी लंबे समय से लंबित हैं। शनिवार को खरीदारों ने बैठक के दौरान अधूरी और अविकसित सुविधाओं पर बात हुई। बिल्डर के खिलाफ सोसाइटी परिसर में मार्च निकाला गया। निवासियों ने आरोप लगाया कि सोसाइटी में 3.6 मीटर सड़क अवरुद्ध है। आपातकालीन स्थिति में यहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी प्रवेश नहीं कर सकती है। निवासियों की संख्या में हिसाब से पानी का कनेक्शन नहीं लिया गया। जबकि बिल हर फ्लैट से लिया जा रहा है। पानी बिल भी समय पर जमा नहीं किया जा रहा है। कई वर्षों से जीएसटी के साथ रखरखाव शुल्क की वसूली की जा रही है। टावरों से प्लास्टर गिर रहा है। बेसमेंट में पानी का रिसाव हो रहा है। रखरखाव शुल्क के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है। निवासियों ने इस मामले में वित्तीय जांच थर्ड पार्टी से कराने की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर पहुंचकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की चेतावनी दी है। बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसीपी कार्यालय में लिखित शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्डर ने कहा समस्याओं का किया जाएगा निस्तारण
सोसाइटी के बिल्डर प्रतिनिधि रमेश अरोड़ा ने बताया कि निवासियों को बैठक के लिए प्रस्ताव दिया गया है। बैठक में सभी बातों को रखा जाएगा और समस्याओं का निस्तारण भी होगा। हालांकि उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है। पानी के नए कनेक्शन लेने के लिए निवासियों को डिमांड भेजी गई है। ओसी, सीसी और रजिस्ट्री के लिए प्रयास कर रहे हैं। सोसाइटी का मेंटनेंस बहुत कम लिया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें