फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: 42 डिग्री की कड़ी धूप में सोसाइटी के परिवार बैठे क्रमिक भूख हड़ताल पर, जानिए क्या है पूरा मामला

Sun, 26 Apr 2026 02:06 PM IST
Vijay Singh Pundir ऋषभ कौशल, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

थाली बजाने के बाद मशाल जुलूस और अब सेक्टर 75 प्लॉट सात के निवासी क्रमिक अनशन पर बैठ गये हैं। 42 डिग्री वाली कड़ी धूप में तपते हुए महिलाएं और पुरुष भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। 

विज्ञापन


सेक्टर 75, प्लॉट 7 सोसाइटी के 230 परिवारों की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि उन्हें अब क्रमिक भूख हड़ताल में बैठना पड़ा। जहां निवासियों का आरोप है कि अधूरे काम, बिल्डर की मनमानी और नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही के चलते वह इतना परेशान हो गए कि उन्हें हड़ताल पर बैठना पड़ा। निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में कुल 240 फ्लैट हैं. 1000 के करीब आबादी. लेकिन सब खतरे में हैं।  1 करोड़ तक की फ्लैट कीमत है.लेकिन एक भी काम पूरा नहीं है। पूरी सोसाइटी खतरे में है। उनका कहना है कि आख़िर कब तक सुसाइटी के लोग बिल्डर से भीख माँगते रहेंगे। हर मंच पर शिकायत के बावजूद हर काम अधूरे हैं। 

लगाई है गाढ़ी कमाई, कैसे डूबने दें पैसा 
निवासियों का कहना है कि उनके खून पसीने से कमाई गई गाढ़ी कमाई फ्लैटों के लगाई है। ऐसे में उन पैसों को कैसे डूबने दें। निवासियों का कहना है कि वह अपने हक की आवाज लगातार बुलंद करते रहेंगे। 
विज्ञापन

 ऐसा लगता है कि हम लोग जे जे कॉलोनी में रहते हैं। कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति आज तक सुध लेने नहीं आया। सबने हमें सड़ने के लिए छोड़ दिया है -प्रोफेसर शशिकांत मौर्या , वेलफेयर एसोसिएशन प्लॉट-7, गार्डेनिया सेक्टर-75

बिल्डर पीछे कई साल से सिर्फ झूठे वादे कर रहा है। कभी 3 महीने–13 महीने उसके बाद फिर वही स्थिति। बिल्डर और नोएडा अथॉरिटी की साँठगाँठ है।  -लोकेश सिंह , वेलफेयर एसोसिएशन प्लॉट-7, गार्डेनिया सेक्टर-75

बिल्डर की मनसा बिलकुल ही यहाँ से किसी तरह से भाग जाने की है वह काम करना ही नहीं चाहता है वह हमारे पैसे को कहीं और डायवर्ट कर रहा है -नदीम अहमद , वेलफेयर एसोसिएशन प्लॉट-7, गार्डेनिया सेक्टर-75
विज्ञापन


बिल्डर के साथ नोएडा प्राधिकरण  की मिली भगत है। इसीलिए कोई सुनवाई नहीं हो रही है -अरुण कुमार, वेलफेयर एसोसिएशन प्लॉट-7, गार्डेनिया सेक्टर-75

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें