फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लावारिस कुत्तों से भरी सोसाइटी, डर के साए में जी रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
- लंबे समय से कुत्तों की देखरेख और नियंत्रण की व्यवस्था न होने के कारण बढ़ी लावारिस कुत्तों की संख्या
विज्ञापन

- कुछ लोग कई स्थानों पर डालते हैं कुत्तों के लिए खाना, इसलिए एक ही जगह पर झुंड बनाकर बैठे रहते हैं कुत्ते

संवाद न्यूज एजेंसी

यमुना सिटी। यमुना सिटी की 22-डी सोसाइटी में लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या अब निवासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनती जा रही है। सोसाइटी निवासियों का कहना है कि लंबे समय से कुत्तों की देखरेख और नियंत्रण की व्यवस्था न होने के कारण यहां बड़ी संख्या में लावारिस कुत्तों ने बसेरा बना लिया है। अब स्थिति यह हो गई है कि लोगों को घरों से निकलने और रास्तों से गुजरने में भी डर लगने लगा है।



निवासियों का कहना है कि पहले सोसाइटी में लावारिस कुत्तों पर ध्यान नहीं दिया गया, जिसके चलते संख्या बढ़ गई। वहीं कुछ लोग द्वारा सोसाइटी में अलग-अलग स्थानों पर कुत्तों को खाना डाला जा रहा है, जिससे कुत्ते झुंड बनाकर बैठे रहते हैं। इन रास्तों से गुजरने वाले कई लोगों पर कुत्ते हमला कर चुके हैं और कई बार राहगीरों को काट भी चुके हैं। लावारिस कुत्ते अक्सर बाइक और स्कूटी के पीछे दौड़ पड़ते हैं, जिससे दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। रात के समय समस्या बढ़ जाती है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है। निवासियों का कहना है कि कुत्तों द्वारा फैलाई जा रही गंदगी भी लोगों की चिंता बढ़ा रही है। सीढ़ियों के पास, रास्तों में और डस्टबिन के आसपास कचरा फैला रहता है। जिससे संक्रमण फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



निवासियों ने संबंधित अधिकारियों और सोसाइटी प्रबंधन से समस्या पर जल्द ध्यान देने की मांग की है। लोगों का कहना है कि लावारिस कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने, उनकी उचित देखरेख करने और सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
-

- लावारिस कुत्तों की संख्या बढ़ रही है। कई निवासी कुत्तों को खाना डालते हैं जिसके चलते समस्या और बढ़ रही है। -पवन यादव, 22-डी सोसाइटी
- बड़ी संख्या में लावारिस कुत्तों ने डेरा डाल रखा है। कई बार बाइक चालकों के पीछे भी भागकर कुत्ते काट लेते हैं। -मलकेश्वर प्रसाद गैरोला, 22-डी सोसाइटी
- सोसाइटी में कुत्तों की वजह से काफी हादसे होते रहते हैं। कई बार सोसाइटी निवासियों को भी कुत्ते काट चुके हैं। -किशोर चंद, 22-डी सोसाइटी
- लावारिस कुत्ते सोसाइटी में गंदगी फैला के रखते हैं। स्ट्रीट लाइट न होने से रात के समय परेशानी बढ़ जाती है। -राजेंद्र सिंह चौहान, 22-डी सोसाइटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें