फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इंटरकॉम से लैस हो रहीं सोसाइटियों की लिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

-तकनीकी खराबी से फंसने पर सायरन बजने के बाद गार्ड को मिलता है संदेश
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर की हाईराइज सोसाइटियों में लिफ्ट फंसने की घटनाओं को लेकर सोसाइटियों की अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) सक्रिय हो गई हैं। अधिकतर सोसाइटियों में लिफ्ट सेफ्टी का खास ख्याल रखा जा रहा है। ऐेसे में सोसाइटी के अंदर चल रही लिफ्ट की मॉनिटरिंग मेंटनेंस ऑफिस से हो रही है। यहीं नहीं, लिफ्ट फंस जाए तो सायरन बजने लगता है जिसकी सूचना सीधे गार्ड को मिलती है।

सेक्टर 74 स्थित ग्रैंड अजनारा हेरिटेज सोसाइटी के एओए अध्यक्ष अभिनव सैनी ने बताया कि सोसाइटी के अंदर 41 लिफ्ट लगी हैं। सभी लिफ्टों के अंदर इंटरकॉम की सुविधा है। लिफ्ट के बाहर भूतल पर गार्ड बैठे रहते हैं यहां पर एक स्क्रीन लगी हुई है। इस स्क्रीन में गार्ड की ओर से लिफ्ट का संचालन देखा जाता है। इसके अलावा सभी लिफ्टों का संचालन कंट्रोल रूम में भी स्क्रीन पर देखा जाता है। यदि लाइट चली गई तो लिफ्ट के अंदर बिजली नहींं जाती और लिफ्ट का संचालन स्क्रीन पर भी चलता रहता है। सोसाइटी की सभी लिफ्टों को यूपीएस सिस्टम से जोड़ा गया है। लिफ्ट में ऑटोमेटिक रेस्क्यू डिवाइस भी लगी है। यदि लिफ्ट के संचालन में बाधा आती है तो लिफ्ट नजदीकी फ्लोर पर जाकर लिफ्ट रुक जाती है। यदि अन्य समस्या के चलते लिफ्ट का संचालन नहीं हो पा रहा है तो गार्ड की ओर से लिफ्ट के इंटरकॉम नंबर पर फोन किया जाएगा और यह फोन पहली घंटी में रिसीव भी हो जाएगा। गार्ड संबंधित व्यक्ति को बताते हैं कि आप परेशान न हो आपकी लिफ्ट खोलने के लिए टीम आ रही है।
विज्ञापन

-
वॉकी-टॉकी से होता है संपर्क
सेक्टर 119 स्थित एल्डिको आमंत्रण सोसाइटी के एओए अध्यक्ष निखिल सिंघल ने बताया कि सोसाइटी के अंदर 29 लिफ्ट लगी हैं। यहां पर लिफ्ट सेफ्टी का खास ख्याल रखते हुए सभी लिफ्टों का पंजीकरण भी करवा लिया गया है। सोसाइटी की सभी लिफ्टों के अंदर इंटरकॉम की सुविधा है जिसमें कभी भी गार्ड से संपर्क किया जा सकता है। लिफ्ट के अंदर इमरजेंसी सायरन भी लगे हैं यदि इमरजेंसी है तो इन्हें बजाने से गार्ड से सीधा संपर्क हो जाता है।
विज्ञापन

-
सेक्टर 137 स्थित एक्जोटिका फ्रेस्को सोसाइटी के एओए अध्यक्ष सुरोजित दासगुप्ता ने बताया कि सोसाइटी के अंदर 20 लिफ्ट लगी हैं। सभी लिफ्ट में ऑटोमेटिक रेस्क्यू डिवाइस भी लगी है ऐसे में लिफ्ट फंसने की सूचना गार्ड तक पहुंचेगी। सभी लिफ्टों के अंदर लगे कैमरे देखने की पावर गार्ड के पास भी उपलब्ध है। यदि कभी लिफ्ट फंसती है तो गार्ड को सूचना मिल जाती है। सभी लिफ्टों को यूपीएस सिस्टम के साथ जोड़ा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें