दादरी (संवाद)। नशा नहीं, शिक्षा जरूरी जनजागरण चलाने वाले समाजसेवा एवं शिक्षाविद डा. देवेंद्र कुमार को महिला उन्नति संस्था के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। संगठन के महासचिव अनिल भाटी ने बताया कि डॉ. देवेंद्र नागर लंबे समय से दिव्यांग, जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निशुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराकर उनके जीवन में शिक्षा का उजियारा फैलाने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर किसान नेता राजकुमार सिंह, अनिल भाटी, डाक्टर राहुल वर्मा, विजय तंवर उपस्थित रहे।