ग्रेटर नोएडा (संवाद)। एक वृक्ष मां के नाम अभियान को आगे बढ़ाते हुए सेक्टर-36 आरडब्ल्यूए ने बृहस्पतिवार को सेक्टर के गेट नंबर-3 के पास नीम और बरगद के पौधे ट्री गार्ड के साथ लगाए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश भी दिया गया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डॉ. अजय भाटी ने कहा कि पेड़ लगाना केवल पर्यावरण की सुरक्षा ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी जरूरी है। आरडब्ल्यूए ने लोगों से एक वृक्ष मां के नाम अभियान से जुड़ने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की है।