नोएडा। सीबीएसई बोर्ड के सेकेंड बोर्ड एग्जाम के तहत 21 मई को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। वहीं, बुधवार को इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, संस्कृत समेत कई विषयों की परीक्षाएं हुईं। जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या काफी कम रही। सेक्टर-11 स्थित मॉडर्न स्कूल में सिर्फ चार छात्रों का ही सेंटर रहा। अधिकारियों के अनुसार, सेकंड एग्जाम के लिए अधिकांश छात्रों ने गणित, विज्ञान और सोशल साइंस जैसे मुख्य विषयों के लिए आवेदन किया है। ब्यूरो