नोएडा। शहर के अधिकांश स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। जबकि दिल्ली पब्लिक स्कूल समेत कुछ स्कूलों में 10वीं और 12वीं की अतिरिक्त कक्षाएं अभी जारी हैं। इन स्कूलों में भी इसी हफ्ते छुट्टियां हो जाएंगी। वहीं, विश्वभारती पब्लिक स्कूल में जूनियर विंग के छात्रों की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं। स्कूल प्रशासन ने बताया कि सीनियर विंग की छुट्टियां भी इसी सप्ताह हो जाएंगी। वहीं, महर्षि विद्या मंदिर समेत कई अन्य स्कूलों में पहले ही ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित हो चुका है। स्कूलों के बाहर दोपहर के समय छात्रों की भीड़ भी कम दिखाई दे रही है। अभिभावकों का कहना है कि तेज धूप और लगातार बढ़ते तापमान के बीच बच्चों के लिए छुट्टियां जरूरी थीं। जुलाई के प्रथम सप्ताह से अधिकांश स्कूल शुरू हाेंगे। ब्यूरो