फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अब तक चुनिंदा स्टोर और दो कंपनियों के ही लिए नमूने

Sun, 12 Oct 2025 01:00 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल का ओपीडी ब्लॉक।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप के कारण बच्चों की मौत के बाद जिले में औषधि विभाग की नमूने लेने की कार्रवाई चुनिंदा मेडिकल स्टोर और दो कंपनियों तक सीमित रह गई है। दो जिला औषधि अधिकारी होने के बाद अब तक केवल 12 नमूने लिए जा सके हैं। वहीं कई जगह अब भी अंदरखाते इस तरह का कफ सिरप बिक रहा है। विभागीय अधिकारी इसे तेज करने का दावा तो कर रहे हैं लेकिन गति अपेक्षाकृत नजर नहीं आ रही है। शनिवार को छुट्टी के चलते नमूने नहीं लिए गए और रविवार को भी काम बंद रहेगा।
जिला में लगभग 1350 मेडिकल स्टोर हैं और दो जिला औषधि अधिकारी हैं। इनमें एक के पास समालखा, बापौली, इसराना व नौल्था क्षेत्र है तो दूसरे के पास पानीपत शहर आता है। दोनों अधिकारी चार दिन में दो दवा कंपनी और मेडिकल स्टोर से 12 नमूने ले पाया है। इनमें भी जिला नागरिक अस्पताल और समालखा सामान्य अस्पताल से नौ नमूने हैं। विभागीय टीम ने पांच नमूने जिला नागरिक अस्पताल और चार समालखा के सामान्य अस्पताल से लिए हैं।
विज्ञापन


10 दिन में आएगी रिपोर्ट
जिला ड्रग कंट्रोलर अधिकारी डॉ. पवन कुमार ने बताया कि उनकी पहले करनाल में ड्यूटी थी। शुक्रवार को ही समालखा सामान्य अस्पताल से चार नमूने लिए हैं। सोमवार को नमूने लेने का कार्य तेज किया जाएगा। नमूनों की रिपोर्ट 10 दिन में आएगी। तब तक संबंधित मेडिकल स्टोर व कंपनियों से कफ सिरफ की बिक्री को होल्ड किया गया है। ड्रग कंट्रोलर अधिकारी विजय राजे ने बताया कि उन्होंने बुधवार को दो कंपनियों समेत तीन स्थानों से तीन नमूने लिए हैं। वीरवार को जिला नागरिक अस्पताल के स्टोर से पांच नमूने लिए हैं। टीम द्वारा केवल संदिग्ध मेडिकल स्टोर व कंपनियों से नमूने लिए जाएंगे।
विज्ञापन


विभागीय टीम लगातार नमूने ले रही हैं। शनिवार और रविवार को सरकारी अवकाश है। इसके चलते नमूने नहीं लिए जा सके हैं। सोमवार को नमूने लेने का कार्य तेज किया जाएगा। इनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. विजय मलिक, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें