अमर उजाला संवाद
सेक्टर-36 के निवासियों ने उठाईं समस्याएं, ग्रीन बेल्ट की हालत खराब
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। खाली भूखंड में उगी झाड़ियों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से अक्सर सांप निकलता है। कई बार घरों में घुस जाते हैं जिससे जान का खतरा बना रहता है। सेक्टर के एक नंबर गेट के पास बनी ग्रीन बेल्ट की हालत भी खराब हो चुकी है। कूड़ा पड़ा रहता है। ये बातें रविवार को सेक्टर-36 के निवासियों ने अमर उजाला संवाद में उठाई। उन्होंने ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की।
लोगों ने बताया कि सेक्टर में सीनियर सिटीजन के बैठने के लिए कोई जगह नहीं है जिसके कारण बुजुर्गों को पूरा दिन घरों में ही बिताना पड़ता है। सेक्टर में लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिससे लोगों को घर से बाहर निकलने में डर लगता है। लोगों ने सेक्टर में खुले शराब के ठेके का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि शराब का ठेका खुलने से महिलाओं और बेटियों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों ने बताया कि सेक्टर में पब्लिक लाइब्रेरी की सुविधा नहीं है और पानी की पाइप लाइनें आए दिन फट जाती हैं जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
खाली पड़े भूखंड में झाड़ियां उग आई हैं जिनमें अक्सर सांप निकल आते हैं। इससे परिवारों में डर का माहौल बना रहता है। -रामपाल
सेक्टर की ग्रीन बेल्ट बदहाल हो चुकी है। हर समय कूड़ा पड़ा रहता है। सफाई व्यवस्था कमजोर होने के कारण गंदगी है। -अनुज उपाध्याय
सीनियर सिटीजन के बैठने और समय बिताने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। सामुदायिक सुविधा विकसित की जानी चाहिए। -शरद शर्मा
लावारिस कुत्तों की संख्या बढ़ रही है। सुबह-शाम लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। हर वक्त हमले का डर रहता है। -अशोक कुमार शर्मा
शराब के ठेके से महिलाओं को परेशानी हो रही है। शाम के समय माहौल खराब रहता है। इससे हम असुरक्षित महसूस करते हैं। -ज्ञानवीर सिंह
पानी की पाइपलाइन आए दिन फट जाती है। इससे घंटों सप्लाई प्रभावित रहती है। सेक्टर में पब्लिक लाइब्रेरी जैसी सुविधा नहीं है। -डॉ. अजय भाटी
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 में अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में समस्याओं को लेकर चर्च