फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पकड़ा गया सांप, निवासियों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ा गया सांप, निवासियों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेन्चुरी अपार्टमेंट के पार्क में रविवार को हुई खेलकूद प्रतियोगिता के बाद शाम के समय फुटपाथ पर देखे गए 6 फीट लंबे सांप को पकड़ लिया गया। सांप के पकड़े जाने से निवासियों ने राहत की सांस ली। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम सांप अपने साथ ले गई और उसे जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

रविवार को सेंचुरी अपार्टमेंट में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता के बाद शाम के समय पार्क में फुटपाथ पर कुछ लोगों ने सांप को देखा। फोनरवा उपाध्यक्ष व महासचिव पवन यादव ने बताया कि सूचना के बाद वन विभाग की टीम आई और उन्होंने देर शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन उस समय वह नहीं मिला। टीम ने खतरनाक प्रजाति का कोबरा बताया था। सोसाइटी स्टाफ के साथ प्रबंधक प्रशान्त शर्मा, सुपरवाइजर मुकेश यादव, उद्यानकर्मी बुधपाल के नेतृत्व में गठित टीम सुबह से निगरानी रखे हुई थी। सोमवार सुबह 11 बजे सांप फिर से निकला तो निगरानी टीम ने वन विभाग को सूचित किया। लेकिन सांप फिर से बिल में चला गया। एक घंटे के बाद सांप फिर से निकला। पहले से घात लगाए बैठे मुकेश ने पेड़ छंटनी करने वाले कटर से सांप को पकड़ लिया और उसे मोटी बोरी के अंदर डालकर एक डब्बे में बंद कर दिया गया। इसके बाद सांप को वन विभाग की टीम के हवाले कर दिया गया। आरडब्ल्यूए व निवासियो ने निर्णय लिया है कि साहस दिखाकर सांप पकड़ने वाले मुकेश यादव और पूरी टीम को 26 जनवरी पर नकद धनराशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें