फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक साल में बिना सीट बेल्ट के पकड़े गए 36 हजार वाहन चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल में बिना सीट बेल्ट के पकड़े गए 36 हजार वाहन चालक
विज्ञापन

-चालान काटने की कार्रवाई करते हुए लगाया 3.58 करोड़ रुपये का जुर्माना
रणजीत मिश्रा
नोएडा। एक साल में बिना सीट बेल्ट के 36 हजार वाहन चालकों के चालान काटे गए। उनपर तकरीबन 3.58 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है शहर में ट्रैफिक नियमों की किस कदर अनदेखी की जा रही है।
पुलिस का दावा है कि सड़क हादसों को रोकने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही जांच कर नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। वहीं स्कूल व काॅलेजों में गोष्ठी आयोजित की गई। विद्यार्थियों को ट्रैफिक के नियम बताए गए। आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

जागरूकता अभियान चलाकर, चालान काटना भूले
चार दिसंबर के बाद सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्रालय ने नियम को सख्त करते हुए चार पहिया वाहनों में पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए भी बेल्ट पहनना अनिवार्य कर दिया गया। इसे लेकर करीब एक सप्ताह तक नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली नोएडा-बॉर्डर से लेकर यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर टोल प्लाजा और शहर के अंदरूनी हिस्सों में जागरूकता अभियान चलाया गया, लेकिन चालान काटना भूल गई। आज तक पिछली सीट पर बैठे एक भी व्यक्ति का चालान काटने का रिकॉर्ड नोएडा ट्रैफिक पुलिस के पास नहीं हैं।
-
84 स्थानों पर लगे हैं कैमरे:
ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने शहर में 84 स्थानों पर आधुनिक लेंस वाले सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं। जिसकी मदद से शहर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर नजर रखी जा रही है। इन कैमरों की मदद से रोज सैकड़ों चालान काटे जा रहे हैं, इसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। हर माह नियम तोड़ने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

-

सड़क सुरक्षा व ट्रैफिक जागरूकता के लिए कई तरीके अपनाए जा रहे हैं। इंटेलिजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस), पब्लिक अलॉउंस सिस्टम, स्कूल-कॉलेजों, कंपनियों आदि स्थानों पर जाकर ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाया जा रहा है। हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए लोगों को प्रेरित जा रहा है। - आशुतोष सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर नोएडा।
-
बिना सीट बेल्ट के माहवार चालान:
जनवरी- 1733
फरवरी- 1865
मार्च- 2196
अप्रैल- 3259
मई- 2543
जून-4060
जुलाई-4923
अगस्त- 3069
सितंबर-4725
अक्तूबर- 3079
नवंबर- 2817
दिसंबर- 1570
-
कुल: 35839 चालान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें