तावडू। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए तावडू व एंटी नारकोटिक्स सेल टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 18.32 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को काबू किया है, जिसकी
मंगलवार 13 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि मुस्तकीम उर्फ मुस्ताक निवासी गोयला थाना मोहम्मदपुर अहीर जिला नूंह कुंडली–मानेसर–पलवल एक्सप्रेसवे के नीचे तावडू–मोहम्मदपुर रोड पर हेरोइन बेचने के लिए खड़ा है। टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस वाहन को देखकर एक युवक भागने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी की पैंट की जेब से एक पॉलिथीन बरामद हुई, जिसमें मादक पदार्थ हेरोइन पाई गई। हेरोइन का कुल वजन 18.32 ग्राम निकला। पुलिस के अनुसार बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 50 हजार रुपये है। मोहम्मदपुर अहीर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। संवाद