नोएडा (संवाद)। सेक्टर-122 स्थित स्मैस्ट्रेस ओवल क्रिकेट ग्राउंड में ब्लू जर्सी स्पोर्ट्स चैलेंजर्स कप सीजन-2 का लीग मैच खेला गया। इसमें स्मैश क्रिकेट क्लब ने ओल्ड टाइगर्स को नौ रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मैश क्रिकेट क्लब ने छह विकेट खोकर 141 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओल्ड टाइगर्स की टीम नौ विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी। ओल्ड टाइगर्स के आर. शर्मा ने 42 रन बनाकर बेस्ट बैटर का पुरस्कार हासिल किया। वहीं, स्मैश क्रिकेट क्लब के रुस्तम मलिक ने पांच विकेट लेकर बेस्ट बॉलर का पुरस्कार जीता।